jamshedpur-रांची से 700 श्रद्धालुओं का जत्था जमशेदपुर पहुंचा, जहां सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्वागत एवं सम्मानित किया know more who was honored by CGPC

jamshedpur
गुरुद्वारा साहब सीतारामडेरा मैं नतमस्तक होने के लिए श्री गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा के अध्यक्ष एवं सचिव मनीष मिधा हरजीत सिंह विक्की के नेतृत्व में लगभग 700 सत्संगयो का जत्था साक्ची गुरुद्वारा पहुंचा जहां पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में गुरुद्वारा साहब के अध्यक्ष एवं सचिव मनीष मिधा हरजीत सिंह एवं स्त्री सत्संग सभा के अध्यक्ष को शाल भेट कर सम्मानित किया गया!
इस मौके पर रांची की साध संगत की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह झारखंड से प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला महासचिव अमरजीत सिंह साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले मंच संचालक सुरजीत सिंह चीते अजायब सिंह कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह गांधी सुखविंदर सिंह निक्कू आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने अपने संबोधन में रांची की समूह साथ संगत को जमशेदपुर आने पर उन्हें बधाई दी एवं शुभकामनाएं दी साथ ही रांची की समूह साध संगत को भरपूर सहयोग करने के लिए साक्ची गुरुद्वारा कमेटी एवं सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रति आभार प्रकट किया
DailyDose24×7