jamshedpur-प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने निकाली 200 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा,know more about it.

jamshedpur

राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगा यात्रा से कई लोगों को प्रेरणा मिलेगीएसएसपी प्रभात कुमार


जमशेदपुर। प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्धारा आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व सोमवार को साकची में 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

इस मौके पर बतौर अतिथि एसएसपी प्रभात कुमार ने झंडा दिखा कर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते हुए यात्रा में शामिल हुए। जमशेदपुर प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर एसएसपी ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोग और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्धारा जो तिरंगा यात्रा निकाली गयी है, वह काफी अच्छी पहल है।

इस यात्रा से कई लोगों को प्रेरणा मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस पूरे देश वासियों का राष्ट्रीय पर्व है। ऐसे मौके पर इस प्रकार का प्रेरणादायक कार्यक्रम करने से कई लोगों को जानकारी भी मिलती है। तिरंगा यात्रा एसएसपी कार्यालय से निकाली गयी,

DailyDose24×7

jamshedpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *