jamshedpur- जुगसलाई के ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी आग, लगभग एक करोड़ की सम्पत्ति का नुकसान।know more about fire incident in jamshedpur

jamshedpur

जुगसलाई के ट्रांसपोर्ट गोदाम में लगी आग, लगभग एक करोड़ की सम्पत्ति का नुकसान।

जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित एमई स्कूल रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में बुधवार शाम करीब 7 बजे भीषण आग लग गयी। जिससे गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया।

jamshedpur

मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई स्थित बंगाल झारखंड ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में बुधवार शाम करीब 7 बजे भीषण आग लग गई। इसमें करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग सका। वहीं, आग ने इतना विकराल रुप ले लिया कि पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर लगानी पड़ीं। और तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गोदाम पुरानी बाल्टी फैक्ट्री में स्थित है। बताया जाता है कि इस परिसर में चार से पहले पांच ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालय हैं।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शाम छह बजे गोदाम और कार्यालय बंद हो चुका था। अचानक गोदाम से धुआँ निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने फोन कर ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों को सुचना दी। लेकिन उनके पहुंचने तक आग की लपटें तेज हो गई थी। तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सुचना दी गई। करीब 40 मिनट के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग विकराल रुप ले चुकी थी। गोदाम में कपड़े, चप्पल, परचुन,सहित कई तरह के सामान थे। जोकि थोक व्यापारियों द्वारा मंगवाये गये थे।
क्या बताया कर्मचारियों ने ?
गोदाम के मैनेजर पी. के. सिन्हा ने बताया कि शाम को जब वे गोदाम से निकले तो कार्यालय और गोदाम की सभी लाईट एवं पंखा को बंद कर दिया गया था।अचानक फोन आने पर वो मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *