jamshedpur-चालीस दिन से चल रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठ का हुआ समापन। know more about this event


jamshedpur
चालीस दिन से चल रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठ का हुआ समापन।
आज जमशेदपुर के एग्रिको स्थित शिव सिंह बगान के दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में पिछले चालीस दिनों से लगातार चल रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठ का समापन हुआ। जिसमें काफी संख्या में संगत ने हाजरी भरी और गुरु महाराज के आगे मत्था टेककर आशिर्वाद प्राप्त किया।
इस समागम में खास तौर पर महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सुबह से ही श्री सुखमनी साहिब के पाठ किया। उसके बाद सरबत के भले के लिए अरदास किया गया।
और संगत में कड़ाह प्रसाद और चना प्रसाद के साथ ठंडे मिठे शरबत की छबील का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बीबी गुरदीप कौर, सतनाम कौर, दविंदर कौर, राजिन्दर कौर, बेबी कौर, निशा कौर, बलविंदर कौर आदि उपस्थित थीं।
क्या है इस पावन पाठ का महत्व।
श्री सुखमनी साहिब पाठ पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की रचना है। वैसे तो ये पाठ सालों भर चलता है। लेकिन जब श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस नजदीक आ रहा होता है तो दुनिया के प्रत्येक गुरुद्वारे में चालीस दिन लगातार ये पाठ किया जाता है और ठंडी छबील बांटी जाती है।
कहते हैं कि श्री सुखमनी साहिब के पाठ में इतनी शक्ति है कि यदि घरों में इस बाणी का पाठ निरन्तर चलता रहे तो घर में कलह कलेश भूत प्रेत की छाया नहीं पड़ती है। घर में खुशहाली और सम्पन्नता बढ़ जाती है। क्योंकि इस पुरे पाठ में ईश्वर की उस्तत की गयी है।