Jamshedpur-घर-घर गुरबाणी लहर मिशन का पहला वार्षिकोत्सव 14 को- know more about
Jamshedpur- आज से ठीक एक साल पहले सिख मीडिया द्वारा संचालित किया गया धार्मिक कार्यक्रम ” घर- घर गुरबाणी लहर मिशन ” बड़े अच्छे ढंग से चल रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में जमशेदपुर की सिख समुदाय के अलावा अन्य धर्म के मानने वाले लोगों में भी उत्साह दिखाई दिया।
घर-घर गुरबाणी लहर मिशन का उद्देश्य।
आज के कलयुग के समय में यदि हम सबको कोई बचा सकता है तो वो है ईश्वर का भजन किर्तन और सिमरन करना।
इस कार्यक्रम के दो मुख्य उद्देश्य हैं पहला ये कि हम सभी एक दुनियावी लोग हैं और मोहमाया के मकड़जाल में फसे हुए हैं। जिस वजह से हमें ईश्वर की भक्ति करने का वक्त नहीं मिल पाता। इसके लिए हमारी टीम ने सप्ताह में एक दिन दो घंटे के लिए लोगों के घरों में जाकर गुरबाणी का पाठ एवं किर्तन करने का फैसला लिया जोकि हमारी टीम द्वारा निष्काम सेवा चलती है। सबसे पहले श्री गुरु नानक देव जी द्वारा रचित श्री जपुजी साहिब का संगति रूप में पाठ होता है ।इसके बाद जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र से महाराजा रणजीत सिंह सेवक जत्था द्वारा किर्तन करने की सेवा की जाती है।


कहते हैं कि अगर घरों में गुरबाणी का जाप हो तो घर से नेगेटिव चीजें जैसे गृह कलेश, तंत्र मंत्र, आदि घर से बाहर निकल जाती हैं और घर में खुशहाली और पाजिटिवीटि आती है।
घर-घर गुरबाणी लहर मिशन का दूसरा मकसद है कि इस साप्ताहिक प्रोग्राम के बहाने हम सब भाई बहन कुछ समय के लिए इकठ्ठे होते हैं और आपस में मिलना जुलना भी हो जाता है। और जान पहचान भी बढ़ जाती है। इस प्रोग्राम का खास मकसद ये भी है कि हम सबको एक निशान के नीचे आकर एकजुटता का परिचय देते हुए समाज में रहना है।
कब होता है, क्या है टाईमिंग।
घर-घर में गुरबाणी किर्तन करने का उपराला सिख मीडिया द्वारा संगत के सहयोग से प्रत्येक रविवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक होता है। ये उपराला बिल्कुल निष्काम भाव से किया जाता है। जिसके घर में प्रोग्राम होता है उनको सिर्फ संगत के लिए कड़ाह प्रसाद बनाना है।
सम्पर्क :-8229047688
गुरदीप सिंह सलूजा
जमशेदपुर
[email protected]
इस सप्ताह का कार्यक्रम श्री सतीश कुमार जी मुथरेजा जी के आदित्यपुर स्थित फैक्ट्री में होगा जी।
पता:- मेट्रो इंडस्ट्रीज
ए-5, फेस 2 आदित्यपुर
फोन:-9431342669
कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि संगत इस उपराले का लाभ ले सके।