Jamshedpur-क्यों सुलगा जमशेदपुर? घटनाक्रम पर एक नजर know more about nuisance

jamshedpur

jamshedpur जमशेदपुर के कदमा शास्त्री नगर में हिंसा की खबर ने अमन चैन से रहने वाले शहरवासियों को झंझोड़ के रख दिया। बताया जाता है कि हिंसा का अंदेशा शनिवार 8 अप्रैल को शाम के समय से ही अनुमान लगाया जा रहा था, जोकि रविवार शाम होते होते विकराल रुप में बदल गया। और स्थिति तनाव पुर्ण हो गई। सोमवार सुबह तक प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझा कर मामले को शांत किया गया लेकिन तनाव बना रहा। आइए जानते हैं शनिवार शाम से लेकर सोमवार तक लौह नगरी का क्या हाल रहा उस पर एक नजर डालते हैं।

जमशेदपुर हिंसा का माहौल शनिवार शाम को बन रहा था, जोकि रविवार शाम तक माहौल पुरी तरह से तनाव पुर्ण हो गया, स्थिति को कन्ट्रोल करने के लिए इलाके में 700 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया। स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी थी कि हिंसा करने वालों को काबू करने के दौरान एस एस पी समेत कई पुलिस के जवान घायल हुए और कुछ लोग परेशान भी हुए।
घटनाक्रम पर एक नजर।

शनिवार को शाम के वक्त शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 3 में हाइमास्क लाईट में बजरंग बली के झंडे के बांस में पैकेट जैसा कुछ आपत्तिजनक वस्तु दिखाई दी। तुरंत पुलिस को खबर दिया गया बताया जाता है कि उस पैकेट को पुलिस के जवान ने हटा दिया। परंतु तभी लोगों की भीड़ शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में जुट गयी। और कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते कुछ हिन्दू संगठन के लोग और भाजपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँच गए और सख्त कार्यवाही की मांग करने लगे।

रात लगभग 10 बजे पुलिस ने सभी को समझा बुझा कर मामला शांत करवाया और मौके पर फोर्स तैनात करवा दी।
रविवार को सुबह 11 बजे ब्लॉक नंबर 2 में पुलिस द्वारा दोनों धार्मिक पक्षों के लोगों को और शांति समिति को बुलाया गया और मीटिंग की गई। वहीं शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 में शाम 6 बजे धार्मिक स्थल पर कुछ संगठनों ने बैठक की और 6-30 बजे दोनों समुदाय के लोगों के बीच पत्थर बाजी शुरू हो गई। सुचना मिलने पर सिटी एसपी के. विजय शंकर, डीएसपी कमल किशोर,अनिमेष गुप्ता, एसडीओ पियूष सिन्हा, और कदमा, सोनारी और बिस्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। इसके बावजूद पत्थर बाजी होती रही जिसमें कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। हिंसक भीड़ द्वारा एक दुकान एवं एक बाइक में आग लगा दी। और एक समुदाय के ओर से निरन्तर पत्थरबाजी होती रही वहीं दुसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे।
घटना स्थल पर डीसी विजय जाधव भी पहुचीं और स्थिति का जायजा लिया।
इधर सोमवार को सुबह बीजेपी के नेता अभय सिंह को हिरासत में ले लिया गया। और पुलिस उनको बिस्टुपुर थाना ले गयी।
उनसे मिलने पुर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय बिस्टुपुर थाना पहुंचे और उनसे मुलाकात की।

token photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *