ज्ञानी रघुबीर सिंह को फ्लाइट से उतारा; कई घंटे रहे भूखे-प्यासे

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार और श्री दरबार साहिब के मुख्य हेडग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह के साथ एयर इंडिया फ्लाइट में स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया।
उनके समेत कई लोगों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि वे दो अन्य साथियों के साथ गुरमत समागम में भाग लेने एयर इंडिया की फ्लाइट संख्य एआई 183 से अमेरिका जा रहे थे। बिजनेस क्लास की सीटें काफी खराब थी और साफ सफाई भी नहीं थी। उन्होंने इसकी शिकायत की तो एयर इंडिया के स्टाफ ने उनके समेत कई अन्य लोगों के साथ बदतमीजी से बात की। इसके बाद ज्ञानी रघबीर समेत कई लोग विरोध स्वरूप विमान से बाहर आ गए और टर्मिनल इमिग्रेशन के सामने बैठ गए।

ज्ञानी रघुबीर सिंह से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए- मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के साथ दुर्व्यवहार के जिम्मेदार एयर इंडिया कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह ललपुरा को मिली तो तत्काल उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी व एयर इंडिया के अधिकारियों से बात की। ललपुरा का कहना है कि आरोपी स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पद्मश्री कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह निंदनीय है।