gurugram-डाक्टर ने किया महिला पेशेंट का बलात्कार।raped female patient by a doctor know more about
gurugram
gurugram-गेस्ट हाउस में इलाज के बहाने डॉक्टर ने एक महिला से किया रेप, कोल्ड ड्रिंक में मिलाया था नशीली वस्तु।
गुरुग्राम में महिला मरीज के साथ एक डॉक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि वो सेक्टर 40 में एक गेस्ट हाउस में इलाज कराने गयी थी। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का कहना है कि वो अपने एक सहेली के कहने पर डॉक्टर से मिलने ग ई थी। जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
पीड़ित महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला जिसकी उम्र 36 वर्ष बतायी गयी है महिला की ओर से की गयी शिकायत के अनुसार वो तबीयत खराब होने पर राकेश नाम के एक डॉक्टर के पास मिलने पहुंची थी।

महिला की सहेली से मिली थी डॉक्टर की जानकारी।
भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि उसे अपनी एक दोस्त के जरिये डॉक्टर के बारे में जानकारी मिली थी। पीड़ित महिला ने बताया कि मैं करीब पांच बजे चेक अप करवाने गेस्टहाउस पहुंची थी। फिर मुझे एक कमरे में बुलाया गया जहाँ मैंने देखा कि मेरी दोस्त और डॉक्टर शराब पी रहे थे। मैनें कोल्ड ड्रिंक पी और उसके बाद मुझे थोड़ा चक्कर आने लगा। इसी बीच मेरी दोस्त ये बोल कर चली गयी कि उसे किसी से मिलने जाना है। उसके जाने के बाद डॉक्टर ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने के बाद मैं पुलिस के पास गयी
आरोपी डॉक्टर हुआ फरार।
आरोपी डॉक्टर राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाने के प्रभारी सतीश कुमार ने कहा है कि हम मामले की छानबीन कर रहे हैं, और हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। और डॉक्टर की तलाश कर रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद ही ये स्पष्ट हो पायेगा कि आरोपी सचमुच डॉक्टर है कि नहीं। पुलिस का कहना है कि हम महिला के दोस्त पर भी निगरानी रख रहे हैं जरूरत पड़ने पर महिला के दोस्त को भी जांच में शामिल किया जायेगा और इस पुरे मामले में उसकी क्या भूमिका रही है।