Good News for jharkhand:Indigo started Ranchi to Goa air service
झारखंड टू गोवा
झारखंड के लोगों के लिए अच्छी खबर है! रांची से गोवा के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू होने वाली है ! इंडिगो रांची से गोवा के बीच 26 मार्च से ये सेवा शुरू कर करने जा रही है

कितना होगा किराया!
26 मार्च को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गोवा के लिए इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 2054 Non Stop उड़ान भरेगी! रांची से इंडिगो की विमान 18:45 बजे उड़ान भरेगी और गोवा 21:10 बजे पहुंचेगी! रांची से गोवा जाने में ढाई घंटे का समय लगेगा! इस सफर का किराया 5,453/- होगा!
गोवा टू रांची
गोवा से इंडिगो की विमान संख्या 6ई 232 15:50 बजे उड़ान भरेगी और रांची 18:15 बजे पहुंचेगी इसके लिए किराया 5,755/- रुपये रखा गया है!
रांची से गोवा के बीच हवाई सेवा के लिए काफी लम्बे समय से मांग की जा रही थी, इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा!