Good News-डॉ मुकुल पांडे हर रविवार को श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में शहर के वरिष्ठ डॉक्टर मुकुल पांडे एवं दास मेडिकल स्टोर के संचालक श्री करण कुमार दास के पहुंचने पर उन्हें शाल एवं बुकके भेंट कर सम्मानित किया गया l
इस मौके पर डॉक्टर मुकुल पांडे ने अपने संबोधन मे सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और बताया कि मैं भी हर रविवार को सुबह 10 बजे से 11:30 तक अपनी निशुल्क सेवाएं दूंगा l
श्री करण कुमार दास ने इस नेक कार्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया l
इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए यह एक बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई गई है दवा भी मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने लोगों से इसका लाभ उठाने का अनुरोध किया l
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने केंद्रीय कमेटी द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की जानकारी दी एवं जरूरतमंद लोगों से इसका लाभ उठाने का अनुरोध किया l
इस मौके पर भगवान सिंह सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू सरबजीत सिंह ग्रेवाल सरजीत सिंह दर्शन सिंह काले आदि कई लोग उपस्थित थे
इस मौके पर डॉ मुकुल पांडे ने सीजीपीसी द्वारा बनाए जा रहे अस्पताल की इमारत का भी निरीक्षण किया और इस स्नेक कार्य के लिए सीजीपीसी को बधाई दी ज्ञातव्य है कि डॉक्टर मुकुल पांडे [ एम बी बी एस एवं सी सी एम ] वर्तमान में ब्रह्मानंद अस्पताल सोनारी एवं जेके मेमोरियल अस्पताल जुगसलाई में दास मेडिकल स्टोर गम्हरिया एवं कई अन्य स्थानों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories