Good news-भारतीय मूल के सिख ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, बने लॉर्ड मेयर,know more about a sikh lord mayor
Good news
भारतीय मूल के सिख ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, बने लॉर्ड मेयर…. 16 वर्ष रहे थे काउंसलर।

सिखों के लिए बहुत ही सम्मानजनक बात है कि भारतीय मूल के पगड़ीधारी सिख को ब्रिटेन के कोवेन्ट्री शहर में पहली बार ब्रिटिश सिख काउंसलर ने इंग्लैंड के मध्य शहर का पगड़ी बांधने वाला पहला लॉर्ड मेयर बनकर इतिहास रचा दिया।
कौन हैं, जसवंत सिंह विरदी?
ब्रिटेन के कोवेन्ट्री शहर के पहली बार बने लॉर्ड मेयर भारतीय मूल के पगड़ीधारी सिख सरदार जसवंत सिंह वीरदी का जन्म भारत के पंजाब राज्य में हुआ था। लेकिन छोटे होते हुए अपना बचपन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बिताया था। लगभग 60 साल पहले वह कोवेन्ट्री शहर में आकर बस गये। और 16 साल तक कोवेन्ट्री में कौंसलर बने रहे और कोवेन्ट्री शहर को अपनी सेवाएं प्रदान की। उन्होंने अभी हाल ही में लॉर्ड मेयर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। और उनकी पत्नी कृष्णा लार्ड मेयरेस बनीं। जसवंत सिंह विरदी ने कहा कि मैं अपने शहर का लॉर्ड मेयर बनने पर गर्व महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने आगे कहा कि इस शहर ने वर्षों से हमें और हमारे परिवार वालों को बहुत कुछ दिया है। और अब हमको शहर के प्रति अपना कर्तव्य निभाना है।
विरदी ने कहा कि एक सिख के तौर पर चेन्स ऑफ आफिस के साथ पगड़ी पहनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह हमारे खुशहाल बहुसांस्कृतिक शहर को दर्शाता और दुसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा।
बीजेपी नेता सिरसा ने दी बधाई।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं सिख नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने जसवंत सिंह विरदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है कि सिख समुदाय और भारत के लिए एक गौरवमयी क्षण। भारतीय मूल के जसवंत सिंह वीरदी को कोवेन्ट्री, इंग्लैंड के नये लॉर्ड मेयर के रूप में नियुक्त किया जाना एतिहासिक और प्रेरणादायी है।