Giridih- शादी में गर्म पुड़ी नहीं मिली तो हो गया बवाल। Did not get hot puri in marriage,created chaos: know more

Giridih-शादी में गर्म पुड़ी नहीं मिली तो हो गया बवाल।

Giridih- घटना झारखंड के गिरीडीह का बताया जा रहा है। जहाँ शादी में गर्म पुड़ी नहीं मिला तो दो पक्षो में पथराव हुआ। पथराव में चार लोग घायल हुए।
क्या है मामला।
इस घटना के संबंध में गिरीडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पतरोडीह सेन्ट्रल पीठ में एक शादी थी। यहाँ प्रीतिभोज के दौरान गरम पुड़ी को लेकर बवाल मच गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया पथराव में दर्जन भर लोग घायल हुए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कुछ लड़कों को हिरासत में लिया है।

हंगामा क्यों हुआ।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पतरोडीह में शंकर के घर बारात आयी थी। शादी समारोह में देर रात 2 बजे एक शख्स घुस गया। उसने खाने में गरम पुड़ी की मांग की। पुड़ी गरम नहीं होने पर वह भड़क गया और हंगामा खड़ा कर दिया।
वादविवाद बढ़ा तो उसने अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। युवकों ने शादी समारोह में जमकर बवाल काटा, लोगों के साथ हाथापाई की और गालीगलौज भी किया।

पुलिस की कार्रवाई।
एसडीपीओ अनिल सिंह, थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी, इंसपेक्टर विनय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुचे। और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि इसी युवक ने गर्म पुड़ी के बहाने जानबूझकर हंगामा खड़ा कर दिया। और विवाद के दौरान धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *