Congratulations-सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान बने बलबीर सिंह महासचिव सुखविंदर सिंह




Congratulations
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
जमशेदपुर l सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद के चुनाव प्रक्रिया के तहत एक सुखद मोड़ आया जब धार्मिक स्कूटनी होने के बाद बचे प्रधान पद के चार उम्मीदवार बलबीर सिंह गुरदयाल सिंह मनजीत सिंह सुखविंदर सिंह ने आपस में बैठक कर आपसी सहमति से सरदार मंजीत सिंह गुरदयाल सिंह सुखविंदर सिंह ने बलबीर सिंह को प्रधान बनाने का लिखित समर्थन दिया.
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरु रामदास सेवा दल सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट, गौरीशंकर रोड स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

और एक आवेदन सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को देकर अपना नाम बलबीर सिंह का समर्थन में वापस ले लिया
इस विशेष मौके पर सोनारी गुरुद्वारा में एक विशेष धार्मिक समागम में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने नियम अनुसार बलवीर सिंह को प्रधान घोषित किया और सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला परविंदर सिंह सोहल सुखविंदर सिंह राजू ने संयुक्त रूप से स्रोपा भेंट कर प्रधान की घोषणा की गई.

इस मौके पर नए प्रधान बलबीर सिंह ने अपने संबोधन में सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारीयो एवं समूह साध संगत का धन्यवाद करते हुए अपने साथ सुखविंदर सिंह को महासचिव बनाने की घोषणा की इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा चारों उम्मीदवारों को सरोपा देकर सरसवमती से प्रधान बनाने के लिए उनके प्रति आभार प्रकट किया.
💥विशेष उपस्थिति 💥
बैठक में विशेष रूप से प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुखविंदर सिंह राजू सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सरबजीत सिंह ग्रेवाल सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह सोनारी की समूह संगत विशेष रूप से पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान गुरदयाल सिंह मंगू सिंह एवं भारी संख्या में कई गनमान्य लोग उपस्थित थे
अपने संबोधन में प्रधान भगवान सिंह ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए नए प्रधान एवं महासचिव को गुरु घर की सेवा सबको मिलाकर करने का अनुरोध किया
इस मौके पर संचालन सरदार शैलेंद्र सिंह धन्यवाद ज्ञापन अमरजीत सिंह परविंदर सिंह सोहल ने किया.
