CGPC NEWS-सीजीपीसी द्वारा समाज के लिए चल रहे सेवाओं पर आधारित फिल्म ” सेवा का सफर ” जल्द सोशलमीडिया पर देखने को मिलेगा।

CGPC NEWS
SIKH MEDIA JAMSHEDPUR
इसकी जानकारी फिल्म मेकर यूवतार फिल्म्स द्वारा मीडिया को दी गयी।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य),गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर: सिख समाज की सर्वोच्च संस्थान सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पिछले लगभग तीन सालों से चल रहे सेवाओं पर आधारित फिल्म “सेवा का सफर” जल्द सोशलमीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब,फेसबुक एवं व्हाट्सएप पर देखने को मिलेगा।
इसकी जानकारी फिल्म मेकर यूवतार फिल्म्स द्वारा मीडिया को दी गयी।
इस 45 मिनट के डाक्यूमेंट्री मूवी का मकसद सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह एवं उनके द्वारा गठित पदाधिकारियों एवं समस्त टीम के नेतृत्व मे चल रहे शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सिख विजडम ऐकडमी एवं गुरु रामदास भलाई केन्द्र की सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने और उक्त दोनों बड़ी सेवाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए है।
सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह के अनुसार सिख समुदाय हमेशा मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहता है। उनका उद्देश्य सिख समुदाय खाने का लंगर के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य का लंगर भी लगाए इसके लिए उन्होंने सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय का नवीनीकरण किया। और वहां संगत एवं अन्य गुरुद्वारा कमेटियों के सहयोग से तीन मंजीली इमारत तैयार करवायी। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर गुरु रामदास भलाई केन्द्र नामक स्वास्थ्य संबंधी ओपीडी एवं पहली मंजिल पर सिख विजडम ऐकडमी नामक शिक्षा संबंधित सेवाएं शुरू कीं। और विशेष बात यह है कि आने वाले समय में तीसरी मंजिल पर 30 बेड के हास्पिटल का निर्माण भी बहुत जल्द किया जाएगा।
फिल्म निर्माता यूवातर फिल्म्स द्वारा सिख समाज द्वारा चलाए जा रहे उक्त सेवाओं से प्रभावित होकर यह डाक्यूमेंट्री बनाई गई है। ताकि दुनिया भर के लोगों को सिखों द्वारा चलाए जा रहे उक्त सेवाओं के बारे बताया जा सके।