Loading ...

CGPC NEWS-हाईकोर्ट के फैसले पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह की आई प्रतिक्रिया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

CGPC NEWS

SIKH MEDIA

साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के संबंध में हाईकोर्ट के फैसले पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह की आई प्रतिक्रिया।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने एक बयान जारी करसंगत को सूचित किया है कि माननीय हाई कोर्ट, झारखंड द्वारा गुरुद्वारा चुनाव से संबंधित दायर रिट याचिका को सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी द्वारा हाई कोर्ट में 8 जुलाई 2025 दिए गए एफिडेविट में दिए गए एनक्चर (बी )के अनुसार यह कहते हुए समाप्त (Disposed of) कर दिया है कि मामला पहले ही समाप्त हो चुका है तथा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

माननीय न्यायालय के इस आदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव गुरुद्वारा के संविधान (By-Laws) के अनुसार तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में विधिवत संपन्न हुए हैं।

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदैव पारदर्शिता, ईमानदारी और संगत की सेवा के सिद्धांतों पर कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

कमेटी यह भी स्पष्ट करती है कि यदि किसी को चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोई आपत्ति है तो वह कानून के अनुसार उचित सिविल कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है।

हम समस्त संगत का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाया और गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा को बनाए रखा। कल प्रशासन को ऑर्डर की कॉपी देने के बाद लॉयन ऑर्डर की मांग करते हुए हरविंदर सिंह मंटू साक्ची गुरुद्वारा की मुख्य सेवादार की सेवा संभालेंगे उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय कमेटी के खिलाफ हाईकोर्ट में निशांन सिंह गए थे उनकी याचिका को समाप्त किया है
गुरु घर की सेवा ही हमारा धर्म है



jamshedpur-वरिष्ठ समाजसेवी जोगी मिश्रा उर्फ गुरु जी पंचतत्व में विलीन पार्वती घाट में किया गया दाह संस्कार.



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में बनेगा हाइटेक लंगर हाल, 5 सदस्यीय टीम का गठन।



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित।



jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चल रहे चार दिवसीय गुरमत ज्ञान समर कैंप का समापन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *