burnpur-बर्नपुर(पश्चिम बंगाल) के सिख समाज में आपसी खींचतान चरम पर। दो गुटों में बटा समाज। स्थिति चिंताजनक कभी भी घट सकती है अनहोनी घटना। एसजीपीसी तत्काल करे हस्तक्षेप।know more about stretching

burnpur
बर्नपुर(पश्चिम बंगाल) के सिख समाज में आपसी खींचतान चरम पर। दो गुटों में बटा समाज। स्थिति चिंताजनक कभी भी घट सकती है अनहोनी घटना। एसजीपीसी तत्काल करे हस्तक्षेप।
जमशेदपुर/बर्नपुर: बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव हुए लगभग चार महीने गुजर गए हैं। किन्तु पुरानी कमेटी ने नवनिर्वाचित प्रधान को कार्यभार नहीं सौंपा है। इसको लेकर सिख संगत में काफी रोष है।
बताया जाता है कि पिछली कमेटी ने दस साल से चुनाव नहीं करवाया था। संगत के अनुरोध पर पिछले कुछ महीने पहले अमृतसर से एसजीपीसी का एक डेलिगेशन बर्नपुर पहुंचा था । और उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव कराने के लिए आदेश जारी किए थे। एसजीपीसी के आदेशों के मद्देनजर चुनाव करवाये गए। लेकिन चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार को आज लगभग चार महीने बीतने के बाद भी कार्यभार नहीं सौपा गया है।
सोशल मीडिया द्वारा पता चला है कि जो कमेटी पिछले दस साल से काबिज है। वो लोग इस चुनावी प्रक्रिया को नहीं मानते और गद्दीनशीन रहना चाहते हैं।और प्रबंधन खुद करना चाहते हैं। जो कि स्थानीय संगत को मंजूर नहीं है। इस बात को लेकर बर्नपुर में सिख समाज में आपसी झगड़ा बढ़ता जा रहा है। जोकि चिंताजनक है।