Breaking-गुरुद्वारा साहिब में शराबी महिला की गोली मारकर हत्या।Drunken woman shot dead in Gurudwara know more about

Breaking

Breaking-गुरुद्वारा साहिब में शराबी महिला की गोली मारकर हत्या।

पंजाब के पटियाला में गुरुद्वारा साहिब के परिसर में शराब सेवन करने पर महिला की गोली मारकर हत्या।
पटियाला के एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। जबकि पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा ने बताया कि घटना रविवार शाम की है।
पुलिस के कथनानुसार परमिंदर कौर नामक एक महिला ने दुख निवारण साहिब गुरुद्वारा के सरोवर के पास बैठकर कथित रूप से शराब पी थी।
बताया जाता है कि निर्मलजीत सिंह नामक एक सिंह ने महिला को उस वक्त कई गोलियां मारी जब उसने देखा कि महिला गुरुद्वारा साहिब में ही पवित्र सरोवर के पास बैठकर शराब पी रही है। महिला के बारे में बताया गया कि वह अर्बन स्टेट फेज वन की रहने वाली है जिसकी उम्र 32 वर्ष बतायी गयी है।


क्या है मामला।

32 वर्षीय महिला परमिंदर कौर पटियाला के मशहूर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के परिसर में स्थित सरोवर के पास बैठकर शराब का सेवन कर रही थी। जब इसका पता संगत को चला तो उन्होंने उसे प्रबंधन कमेटी के दफ्तर ले जाने का फैसला किया। लेकिन तभी निर्मलजीत सिंह सैनी नामक एक सिंह वहाँ आया और गुस्से मे आकर महिला को गोली मार दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सैनी ने अपने 32 बोर के लाइसेन्सी रिवाल्वर से महिला पर पांच राऊंड गोलियां चलाई।
पुलिस ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया वहाँ डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
इस घटना में घायल एक शख्स को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत स्टेबल है।


कौन है गोली मारने वाला?
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है वो एक प्रोपर्टी डीलर है जोकि नियमित रूप से गुरुद्वारा साहिब आता था। और उसका कोई अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *