bodies turned blue-शव हो गये नीले। पंजाब में हुई दुखद घटना।know more about incident in punjab
bodies turned blue-शव हो गये नीले। पंजाब में हुई दुखद घटना।
पंजाब के लुधियाना शहर के ग्यासपुरा क्षेत्र में कारखाने में हुई जहरीले गैस रिसाव के बाद रेस्क्यू आपरेशन जारी है। अफरातफरी के महौल में लोग अपने अपने परिवार के सदस्यों को ढूंढ रहे हैं जो गैस रिसाव के बाद से लापता हैं। या फिर फैक्ट्री में फंसे हुए हैं।
दुखद घटना
पंजाब के ग्यासपुरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में गैस रिसाव होने से क्षेत्र में जहरीली गैस फैल गई लोगों को सांस लेना दूभर हो गया और कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग बेहोश हो गये। सुचना मिलते ही डाक्टरों की टीम और एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। और लिखा ग्यासपुरा क्षेत्र में जो गैस रिसाव की घटना हुई है काफी दुखद है, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।
अपने परिवार को तलाश रहे लोग।
एक स्थानीय शख्स ने बताया कि यह एक जहरीली गैस लिकेज का मामला है जिसके प्रभाव से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी है
जिनमे से तीन शव नीले पड़ गए हैं। ये गैस इतना जहरीला है कि आप सांस नहीं ले पायेंगे
एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि उसके परिवार के भी 5 लोग फैक्ट्री में फंसे हुए हैं जिनके बेहोश होने की खबर मिल रही है।
वहाँ मौजूद एक महिला ने बताया कि वो फैक्ट्री के पास में ही रहती है और अपने परिवार को ढूंढ रही है। जो शायद फैक्ट्री में फंसे हुए हैं।
