Big Breaking-सीतारामडेरा गुरुद्वारा के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा पर जानलेवा हमला।know more about it.
1 min readBig Breaking
DAILY DOSE NEWS
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।
ब्रेकिंग:-सीतारामडेरा गुरुद्वारा के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा पर जानलेवा हमला।
जमशेदपुर स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा में उस समय हड़कंप मच गया जब गोलक खोलने को लेकर विवाद हो गया। और बात इतनी बढ़ गयी कि कुछ लोग गुरुद्वारा साहिब के ऑफिस मे घुस गये और गुरुद्वारा महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा पर हमला कर दिया। हमलावर एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। और कहा जा रहा है कि उनका गुरुद्वारा कमेटी से कोई लेना देना नहीं है। और वह गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य भी नहीं हैं। घटना स्थल से संगत द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उन हमलावरों को गुरुद्वारा प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह द्वारा ही बुलाया गया था।
क्या है मामला।
दरअसल सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह को बिना किसी चुनावी प्रक्रिया के प्रधान नियुक्त किया गया था। और उनके द्वारा कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया गया था कि हम गुरु घर की सेवा पूरी ईमानदारी से और कमेटी के मेंबरो के सहमति से करेंगे।
परन्तु स्थानीय संगत और कमेटी के सदस्यों का कहना है सरदार हरजिंदर सिंह प्रधान पद का दुरूपयोग कर रहे हैं। और आये दिन कभी गुरुद्वारा स्टॉफ से कभी हेड ग्रंथी से बिना किसी कारण उलझते रहते हैं। जिससे गुरुद्वारा साहिब का माहौल तनावपूर्ण बना रहता है।और गुरुद्वारा कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ उनका तालमेल नहीं बैठ रहा है।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur
घटना की जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्यों ने डेली डोज़ न्यूज़ चैनल को बताया कि मंगलवार को कैशियर सरबजीत सिंह ने सभी कमेटी मेंबरों के मौजूदगी में गुरु घर की गोलक खोली थी। जिसकी सुचना सभी संगत को भी दी गयी थी।
जैसे ही गोलक खोली गई उसी दौरान प्रधान हरजिंदर सिंह अपने साथियों समेत आकर हल्ला करने लगे। और विवाद खड़ा कर दिया।
विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई की नौबत आ गयी। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधान हरजिंदर सिंह द्वारा बुलाए गए असामाजिक तत्व जिसमें रिंकू सबलोक, सुरजीत सिंह सबलोक, एवं जगत टेंट के मालिक शामिल थे। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा पर गुरुद्वारा ऑफिस मे घुस कर जानलेवा हमला कर दिया। जिसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और किसी ने सोशलमीडिया पर वायरल कर दिया।
अविनाश सिंह खालसा ने बताया कि हमला करने वाले लोग बाहरी थे। जिनका कमेटी से किसी प्रकार का लेना देना नहीं है। वो सिर्फ गुरुद्वारा साहिब का माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रधान हरजिंदर सिंह के बुलाने पर आए थे। महासचिव ने कहा कि हमला करने वाले एक ही परिवार से संबंधित हैं। जिसमें मुख्य रूप से रिंकू सबलोक, और उनके पिता सुरजीत सिंह सबलोक, और चाचा जगत टेंट के मालिक शामिल हैं
समझौतों को रद्द किया जाए।
इस घटना की चहुंओर निंदा की जा रही है। और इस बीच कमेटी के सभी मेंबरों ने एकजुट होकर मौजूदा प्रधान का बहिष्कार कर दिया है। और सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से मांग किया गया है कि सरदार हरजिंदर सिंह से किये गए सभी समझौतों को रद्द किया जाए।