Big Breaking-तख्त श्री पटना साहिब से अवतार सिंह सोखी को मिली क्लीन चिट।know more about it.
Big Breaking
daily dose news
Big Breaking-तख्त श्री पटना साहिब से अवतार सिंह सोखी को मिली क्लीन चिट।
बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में नया मोड़ देखा गया है। जहाँ उम्मीदवारों को जमशेदपुर के धार्मिक संस्था अकाली दल ने स्क्रूटनी के दौरान कुछ कारणों से अयोग्य घोषित कर दिया था। इसका बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव पर असर दिखने लगा था। और कयास लगाए जा रहे थे कि स्थानीय संगत द्वारा चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया।
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।

किन्तु आज इन सभी प्रकरण पर नया मोड़ तब देखा गया। जब एक उम्मीदवार अवतार सिंह सोखी ने तख्त श्री पटना साहिब कमेटी से अपने गलतियों की माफ़ी मांगी। और तख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारों द्वारा अवतार सिंह सोखी को कुछ धार्मिक सजा सुनाई गई। और 501 रुपये का कड़ाह प्रसाद चढ़ाने का हुक्म सुनाया।

और आगे से सख्त हिदायत देने के उपरांत उन्हें माफी दी गई। और एक पत्र अवतार सिंह के नाम पर जारी किया गया। जिसे अवतार सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ स्थानीय सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर में प्रधान सरदार भगवान सिंह को सौंप दिया।
अवतार सिंह सोखी को तख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारों द्वारा निम्नलिखित सजा देकर माफ़ कर दिया गया।
1- एक घंटा बैठकर किर्तन सुनना।
2- एक घंटा जोड़े साफ करना।
3- 501 रुपये का कड़ा प्रसाद चढ़ाने की आज्ञा देकर माफ किया गया।
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

इस बीच अवतार सिंह सोखी के समर्थकों ने डेली डोज़ न्यूज़ चैनल को बताया कि अवतार सिंह सोखी से जो गलतियां हुई वो जब वह नौकरी करते थे। और उस वक्त उन्होंने अमृतपान भी नहीं किया था। लेकिन जब से उन्होंने अमृतपान कर लिया उसके बाद से उन गलतियों को दुबारा नहीं किया गया। अब वह नित्तनेमी हैं और धार्मिक गतिविधियों में वे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। यदि पिछले बीते पुराने वर्षों में उन्होंने जो गलतियां की हैं। उनकी माफी तख्त श्री पटना साहिब के पांच सिंह साहिबान ने जो धार्मिक सजा मुकर्रर की वो अवतार सिंह सोखी ने पूरे इमानदारी से स्वीकार किया।