arrest- हेमकुंड साहिब के गोबिंद घाट से तीन गिरफ्तार। पंजाब पुलिस की कार्रवाई।three arrest,know more about
arrest
करोड़ों की डकैती के आरोपी पति-पत्नी को उत्तराखंड के गोबिंद घाट से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि गिरफ्तार महिला डाकू हसीना के नाम से मशहूर है। चमोली पुलिस ने बताया कि पंजाब पुलिस ने गोबिंद घाट से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। एसपी प्रमेंद्र डोनाल्ड ने बताया कि तीनों हेमकुंड साहिब के यात्री बनकर आये थे। पंजाब पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर साथ ले गयी। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार दंपत्ति मनदीप कौर उर्फ मोना और उसके पति जसविंदर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि करदी है। ट्वीट कर बताया कि अपराधियों को 100 घंटे से पहले ही गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक तीसरे शख्स की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी हरिद्वार से हेमकुंड साहिब के लिए निकले थे।
क्या है मामला।??
10 जून को लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर में एक सिक्युरिटी एजेंसी के कार्यालय में हथियार लेकर डकैत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 8.49 करोड़ रुपये नकदी लेकर फरार हो गये थे। कंपनी एटीएम नकदी प्रबंधन करती है।

image source हिन्दुस्तान