Amritsar-स्वर्ण मंदिर के पास फिर धमाका। नवविवाहित जोड़ा गिरफ्तार।know more about blast
Amritsar

जागरण
कल देर रात को एक बार फिर दहल गया। जब बुधवार को आधी रात में स्वर्ण मंदिर के बिल्कुल नजदीक एक जोरदार धमाका हुआ। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया। और मामले की जांच चल रही है।
five accused arrested
देश के पंजाब राज्य के अमृतसर में बुधवार को आधी रात को एक जबरदस्त धमाका हुआ। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच हेरिटेज स्ट्रीट के पास लगातार तीन धमाकों के आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपीयों को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा था। पता चला है कि ये कामयाबी पुलिस को बुधवार की आधी रात को हुए तीसरे धमाके के बाद मिली। पुलिस ने पांचों आरोपीयों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सुत्रों के अनुसार अमृतसर विस्फोट के साजिशकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।
नवविवाहित जोड़े सहित पांच गिरफ्तार।
दरबार साहिब के पास कल रात को हुए धमाके में पुलिस ने एक नवविवाहित जोड़े समेत पांच को हिरासत में लिया है। बताया गया है कि यह जोड़ा गुरदासपुर का है। लेकिन अधिकारी इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पकड़े गए आरोपीयों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है। धमाके करने का मकसद शान्ति व्यवस्था भंग करने का था।
कैसे दिया गया घटना को अंजाम।
रात 12 बजकर 12 मिनट पर श्री गुरु रामदास सराय के टॉयलेट से विस्फोटक गलियारे में फेंका गया। विस्फोटक जैसे ही जमीन पर गिरा जोरदार धमाका हुआ और स्थानीय नागरिकों ने जब धमाके की आवाज सुनी तो तुरंत पुलिस को सुचना दी गयी। सुचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सराय के कमरा नम्बर 225 से नवविवाहित जोड़े को गिरफ्तार कर लिया। और उसके बाद उनके तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एक आरोपी की पहचान अमरीक सिंह गाँव दुगरी गुरदासपुर के रूप में बतायी गयी है। ये पहचान उनके आधार कार्ड से प्राप्त हुई है जो उन्होंने सराय में कमरा लेते वक्त जमा करवाये थे।