accident- टाटा स्टील में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में 19 घायल 5 गम्भीर।know more about the big incident in odisa
accident
टाटा स्टील में बड़ा हादसा, ब्लास्ट में 19 घायल 5 गम्भीर।

टाटा स्टील के उड़ीसा स्थित मेरामंडली प्लांट में गैस रिसाव के बाद ब्लास्ट हुआ जिसमें 19 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को कटक के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहाँ लोगों का इलाज चल रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गैस रिसाव की वजह से स्टीम पाइप फट गया और भयानक विस्फोट हुआ। जिसके कारण ये हादसा हुआ, टाटा स्टील का ये प्लांट उड़ीसा के ढेंकानाल के मेरामंडली क्षेत्र में स्थित है। इस प्लांट में हॉट रोल्ड स्टील का उत्पादन किया जाता है। ये हादसा दोपहर 1:00 बजे हुई। घटना के बाद सभी इमरजेंसी प्रोटोकॉल सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया। और क्षेत्र को बंद कर दिया गया।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया है। इधर समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों को कटक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू।
टाटा स्टील के अधिकारियों का कहना है कि हमने कर्मचारियों के परिवार वालों से संपर्क किया है और उनकी मदद कर रहे हैं। और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आंतरिक जांच शुरू करवा दी गयी है। सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम इस घटना से सीख लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जब भी कुछ अपडेट आयेगा हम साझा करते रहेंगे।