accident-स्कार्पियो गाड़ी की पेड़ से जबरदस्त टक्कर। एक की मौत, चार घायल know more about the accident



accident
स्कार्पियो गाड़ी की पेड़ से जबरदस्त टक्कर। एक की मौत, चार घायल
झारखंड के गढ़वा में एक ह्रदय विदारक घटना की खबर है। जिसमें गढ़वा से कांडी जा रही मुख्य मार्ग पर बरडीहा मोड़ पर आज शाम कांडी की ओर जा रही एक काले कलर की स्कार्पियो गाड़ी असंतुलित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कार्पियो गाड़ी के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घायलों में भिष्म नारायण सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह, नितूदेवी गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जब कि एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुचां या गया। और स्थानीय पुलिस को खबर दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।