Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए 1,50,000/- की मदद की।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

आज पंजाब पर आपदा की मार पड़ी है तो कोई भी पंजाब के साथ नहीं है-अविनाश सिंह

जमशेदपुर: शहर के मशहूर गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह जी सीताराम डेरा कमेटी के तरफ से पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए डेढ़ लाख रुपए का सहयोग सीजीपीसी को दिया गया।

ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरु रामदास सेवा दल सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट, गौरीशंकर रोड स्त्री सत्संग सभा प्रधान बीबी इंद्रजीत कौर,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

इस मौके पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद किया।

jamshedpur

इस मौके पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह ने कहा कि पंजाब के इस संकट में हम सबको एक साथ खड़े होकर पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग दूसरे राज्यों के संकट में हमेशा आगे रहते हैं। किन्तु जब आज पंजाब पर आपदा की मार पड़ी है तो कोई भी पंजाब के साथ नहीं है।ऐसे में ये हर सिख का फर्ज बनता है कि इस वक्त आपसी मतभेद को भुलाकर सभी गुरुद्वारा कमेटियां एवं सिख संस्थान एकजुटता का परिचय देते हुए आगे आएं और सीजीपीसी द्वारा पंजाब पिड़ितों के लिए बनाए गए रिलीफ फंड में अपने सामर्थ्य के अनुसार सेवा दें।

इधर भगवान् सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारियों को कहा कि सीजीपीसी द्वारा इस रकम को और भी जो रकम उनके पास आ रही है, उन्हें इकट्ठा करके बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजा जाएगा। सीताराम डेरा कमेटी का पूरे झारखंड के गुरुद्वारा कमेटी और सिख संगत से विनती है कि वह पंजाब के लिए आगे बढ़े और खुले दिल से सहयोग करें।



jamshedpur-बेअदबी मामले पर बना कानून: जाने मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचेगी पंजाब पुलिस।



CGPC NEWS-ਟੈਲਕੋ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੁਖੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *