Loading ...

jamshedpur-sakchi gurudwara committee elections:गुरुद्वारा परिसर सीमा हद तक बैनर पोस्टर लगाने पर रहेगा प्रतिबंध: सतिंदर रोमी

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद का चुनाव 8 जून को, कल से मिलेगा प्रपत्र 28 और 29 मई को होगा नामांकन पत्र दाखिल

साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के चुनाव को लेकर बढ़ी गहमागहमी के बीच सोमवार को संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह ने चुनावी गतिविधियों को गति देते हुए औपचारिक घोषणा की है कि आगामी 8 जून रविवार को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है, इसी दिन 1839 वोटर अपना प्रधान चुनेंगे।

ये समाचार आप
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर,मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी,सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

साथ ही 27 मई, मंगलवार से इच्छुक प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र दिए जायेंगे।
चुनाव संयोजकों ने सोमवार शाम साकची गुरुद्वारा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक कर चुनाव की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की और सभी प्रमुख बिंदुओं को अंतिम रूप दिया। बैठक के उपरांत जारी सूचना में संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और सह-संयोजक श्याम सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर संयोजक मंडल पूरी तरह गंभीर, सजग और तैयार है।

सतिंदर सिंह रोमी के अनुसार 27 मई, बुधवार से नामांकन प्रपत्र दिया जायेगा जिसे प्रत्याशी साकची गुरुद्वारा कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। पूरी जानकारी के साथ यथोचित भरा हुआ प्रपत्र 28 और 29 मई, गुरुवार को शाम पांच से छ: बजे तक जमा करना होगा।
नाम वापसी की तारीख निर्धारित की गयी है माह के अंतिम दिन 31 मई, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्रत्याशी अपना नाम चुनाव से वापस ले सकता है। 1 जून, रविवार वाले दिन स्क्रूटनी (जांच) की जाएगी और योग्य पाए जाने पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा। 2 जून को मतदाता सूची पर आपसी सहमति की कार्यवाही की जाएगी और आठ जून को साकची गुरुद्वारा का बहुप्रतीक्षिति चुनाव सम्पादित करवाया जाएगा।

jamshedpur

सतिंदर सिंह रोमी ने विशेष तौर पर कहा है कि इस चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को गुरुद्वारा परिसर हद तक किसी भी प्रकार के बैनर और पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं होगी।
संयोजक सतिंदर सिंह रोमी और श्याम सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाएं संपन्न हो जाने के उपरांत संयोजक मंडल जिला प्रशासन के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही साकची गुरुद्वारा परिक्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है और सभी संभावित प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं।

jamshedpur

नियमों को बात की जाए तो सूचना में यह भी कहा गया है कि प्रत्याशी को अमृतधारी होना अनिवार्य है साथ ही उसने कम से कम दो वर्ष पूर्व अमृत छका हो और उसे गुरमुखी पढ़नी और लिखनी आनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र नामांकन करते समय 45 वर्ष होनी चाहिए तथा उसका नाम वोटर सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को अपने साथ लोगों प्रस्तावक के रूप में साथ लाना होगा और प्रस्तावकों का नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हुआ होना चाहिए। गुरु ग्रंथ साहिब जी को हाजिर नाजिर मानते हुए प्रत्येक उम्मीदवार को जमानत के रूप में 51000 रुपये की राशि जमा करने पड़ेगी जो वापस नहीं होगी। यह राशि नामांकन पत्र लेने वक़्त ही गुरुद्वारा साहिब में रशीद कटा जमा करनी होगी। उम्मीदवार को एक समर्थन पत्र देना होगा जिसमे लिखा होगा कि कार्यकाल के तीन वर्ष पूरा होने के एक माह पूर्व आम सभा बुलाकर अपनी कमिटी भंग कर उसी आम सभा में एक संयोजक चुना जाएगा जो अगले कार्यकाल के लिए प्रधान का चुनाव करवाने के लिए उत्तरदायी होगा।

PLEASE READ THIS ALSO



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।



jamshedpur-जुगसलाई रेंट पीयर्स एसोसीसन का पुनर्गठन सरदार शैलेंद्र सिंह अध्यक्ष बनाए गए.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा चुनाव 2026-2029

Information

सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा ग्रंथी रागी सिंह सेवादारों और अब पाठी सिंह के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने की योजना आगामी जून महीने से आरम्भ होगी। जिसकी मुकम्मल तैयारी कर ली गयी है। इस योजना से संबंधित लोग और स्थानीय संगत काफी सराहना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *