Loading ...

साकची गुरुद्वारा चुनाव: गोल्डू के जुड़ने से निशान सिंह खेमा हुआ और मजबूत, मतदाता सूची बनाने का कार्य युद्ध स्तर जारी

Nishan Singh camp becomes stronger with the joining of Goldu

Sikh Media

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में प्रधान पद के चुनाव तिथि की घोषणा अभी बाकी लेकिन इसको लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुई है। अभी का अपडेट यही है की दिग्गज सतबीर सिंह गोल्डू, जो की पहले विपक्ष गुट में थे पक्ष गुट से जुड़ गए है जिससे निशान सिंह खेमा और मजबूत हो गया है। वहीं मतदाता सूची बनाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है।

ये समाचार आप
*सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सरजामदा
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा
*गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट
*दुपट्टा सागर बिस्टुपुर
*मोशन ऐजुकेशन ऐकडमी
*सिख विजडम
के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

निशान सिंह का पलड़ा भारी

इसे शनिवार का सबसे बड़ा उलटफेर कहा जा सकता है कि कभी विपक्षी गुट में अग्रिम पंक्ति में रहे सतबीर सिंह गोल्डू ने निशान सिंह खेमे से जुड़कर अपना समर्थन दिया। निशान सिंह खेमे के लिए इसे बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, इससे निशान सिंह का पलड़ा भारी माना जा रहा है।
दूसरी तरफ़, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची की ओर से वोटिंग लिस्ट अद्यतन का काम जोर-शोर से एक-एक वोटर के पास जाकर किया जा रहा है ताकि किसी का नाम छूट न जाए या किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।

jamshedpur

इसी कड़ी में आज साकची बाजार में घूम घूम कर पूरी वोटर लिस्ट को अपडेट किया जा रहा है तथा जिनके नाम छूट गया है उनका नाम जोड़ा जा रहा है। वैसे युवा जो 18 वर्ष से ऊपर आयु के हो गए हैं उनका नाम भी वोटर लिस्ट में दर्ज किया जा रहा है, सभी के आधार कार्ड के नंबर लिए जा रहे हैं जो की वोटर लिस्ट में जोड़े जा रहे हैं।

आम संगत को 20 मई तक

गौरतलब है कि वोटर लिस्ट बनने के बाद 10 मई जिसे साकची गुरुद्वारा साहिब के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित किया जाएगा तथा त्रुटि निवारण के लिए आम संगत को 20 मई तक का समय दिया जाएगा। जिनका नाम छूट गया है, सूचीबद्ध नहीं है या किसी और प्रकार की त्रुटि है तो वह वोटर स्वयं गुरुद्वारा साहिब कार्यालय आकर अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करा कर फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकता है। 20 मई के बाद वोटर लिस्ट में यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो पक्ष और विपक्ष के लोग अपनी बातें सीजीपीसी मनोनीत दो सदस्यों के पास रखेंगे और दोनों सदस्य साकची की संगत द्वारा बनाए गए संयोजक एवं सह संयोजक के साथ मिलकर उन त्रुटियों को दूर करेंगे ताकि दोनों पक्षों के बीच आगे किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न ना हो।
21 से 25 मई तक फ्रेश वोटर लिस्ट बनाकर संयोजक एवं सह संयोजक को सौंपी जाएगी ताकि वे नामांकन प्रक्रिया शुरू कर सकें।

please read this also


jamshedpur


jamshedpur-नववर्ष के उपलक्ष्य पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा 2 नंबर हाल संगत समर्पित किया जाएगा।



jamshedpur-जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में नंगी तारों के स्थान पर जल्द ही केबुल तार लगाए जाएंगे -आनंद कौशिक



jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में 558 वां सिखी नवां साल मनाया जाएगा।



jamshedpur-शांति समिति ने निवर्तमान थाना प्रभारी को विदाई दे नए साकची थाना प्रभारी का किया स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *