Loading ...

jamshedpur-साक्ची गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: विपक्ष ने दागे कई सवाल।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: शहर के सेन्टर माने जाने वाले गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची के चुनाव को लेकर विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों में से एक सरदार जोगिन्दर सिंह जोगी ने मौजूदा कमेटी द्वारा प्रस्तुत किए गए आय-व्यय के हिसाब से असंतोष जताते हुए सरदार निशान सिंह के कमेटी पर सवालों की बौछार कर दी है। (नीचे पढें पूरी खबर)

इस संबंध में सरदार जोगिन्दर सिंह जोगी ने डेली डोज़ न्यूज़ के संवाददाता को बताया कि पिछले दिनों 13 अप्रैल को बैसाखी वाले दिन सरदार निशान सिंह ने जो हिसाब संगत को बताया वो संतोषजनक नहीं है।
उन्होंने सोलर पॉवर पैनल के सही खर्च का जिक्र नहीं किया। जिसका संगत को बेसब्री से इंतजार था। चूंकि ये एक बड़ा मुद्दा है। इसपर बात करने से कमेटी कतरा रही है। उन्होंने दावा किया कि कमेटी द्वारा बताए गए 55 केवी का सोलर पैनल सिस्टम 50 केवी का है।और सोलर पॉवर सिस्टम को लगाने में घोटाला किया गया है।

jamshedpur

बताते चलें कि जोगी द्वारा सोलर पॉवर सिस्टम पर पहले भी घोटाले का आरोप लगाया जा चुका है।
इसके अलावा स्कूल के बहाली प्रकरण पर जोगी ने कमेटी से पूछा कि टीचर बहाली में जिन टीचर्स की बहाली हुई है। उनके नाम और डोनेशन की राशि बार बार पुछने पर क्यों नहीं सार्वजनिक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा मैदान में सौन्दर्यीकरण के कार्य को मैदान इंचार्ज सतबीर सिंह गोल्डू से बिना सलाह मश्विरा किये अपने निकटतम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम उनको दिया जाता है।

इस बीच जोगी ने पूर्व प्रधान सरदार हरविंदर सिंह मंटू के पक्ष में बोलते हुए कहा कि निशान सिंह द्वारा जो 13 लाख की देनदारी निकाली है। ये उन लोगों की देनदारी है जो आज निशान सिंह के कमेटी में उच्च पदों पर बैठे हैं। संविधान के अनुसार यदि कोई गुरु घर का देनदार है तो उन्हें गुरुद्वारा कमेटी के पद पर होने का कोई अधिकार नहीं है।

jamshedpur

जोगी ने संवाददाता को बताया कि इन सब सवालों का जवाब मांगने हेतु पिछले दो दिनों से सरदार निशान सिंह एवं महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले को निरंतर फोन कर रहे हैं। कि आप मिलने का समय निर्धारित करें और हमारे सवालों का जवाब दें। लेकिन उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है।

प्रेसवार्ता में मौजूद साक्ची गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरदेव सिंह राजा ने निशान सिंह पर हमला करते हुए कहा कि उनकी बेटी जो बीएड की पढा़ई की हुई है।और स्कूल में पिछले 7-8 सालों से क्लर्क की नौकरी कर रही है। उनकी बेटी को टीचर की नौकरी की बात सरदार निशान सिंह से कही गई। और डोनेशन की राशि 12 लाख की बात भी फाइनल हुई। इसके बावजूद सरदार निशान सिंह द्वारा पक्षपात करते हुए अपने किसी हितैषी को 17 लाख लेकर नौकरी दे दी गई। गुरदेव सिंह राजा ने कहा कि टीचर बहाली में निशान सिंह को सिर्फ पैसा दिखता है। टीचर की क्वालिटी और शिक्षा कोई मायने नहीं रखती। उन्हें बंदर बांट करने हेतु सिर्फ पैसे का ही लालच रहता है। इस बात से उन्हें बहुत दुख हुआ।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में संगत उन्हें सबक सिखा देगी। गुरदेव सिंह राजा ने तंज कसते हुए कहा कि उनके इसी रवैये से तंग आकर उनके अपने ही कमेटी के लोग बगावत कर रहे हैं।

PLEASE READ THIS ALSO


jamshedpur-बिस्टूपुर में SAPPHIRE RESTRO, CAFE’ BAR का उद्घाटन। सीजीपीसी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


Good News-मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को एमजीएम मेडिकल कॉलेज ने किया सम्मानित।


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *