Loading ...

jamshedpur-बिरसानगर गुरुद्वारा कमेटी के समूह सदस्यों ने सरदार निशान सिंह को दिया साधूवाद।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

बिरसानगर गुरुद्वारा कमेटी के समूह सदस्यों ने सरदार निशान सिंह को दिया साधूवाद।

जमशेदपुर: शहर के बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन समेत समूह सदस्यों ने साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह एवं उनकी पूरी टीम को साधूवाद देते हुए कहा कि ग्रंथी सिंह एवं रागी सिंह के लिए आधुनिक सुख सुविधाओं वाले फ्लैट की सौगात देकर एक महान कार्य किया है।

https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

बिरसानगर गुरुद्वारा प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन के अनुसार गुरु घर की सेवा करने वाले ग्रंथी सिंह वाकई मे इस सम्मान के हकदार हैं। श्री रोशन ने आगे कहा कि आज के समय में लोग ग्रंथी सिंह बनना नहीं चाहते हैं। लेकिन यदि ग्रंथियों को उचित सम्मान दिया जाए तो ग्रंथी अपने बच्चों को भी इस ओर प्रेरित करेंगे।

jamshedpur

सरदार निशान सिंह एवं उनके सहयोगी साथियों द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य की बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारी सराहना करते हैं।
इस मौके पर बिरसानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार परमजीत सिंह रोशन समेत सरदार प्रीतम सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, सरदार बलदेव सिंह काले,सरदार अमरजीत सिंह राजू, सरदार अजय सिंह, सरदार हरदेव सिंह विक्की, सरदार हीरा सिंह, सरदार मानसिंह, अमन, अनमोल आदि ने संयुक्त रूप से साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.


jamshedpur-अमृतवेला परिवार के संस्थापक गुरदीप सिंह सलूजा 100 वें सप्ताह के अवसर पर भरेंगे हाजरी।


jamshedpur-9-10 फरवरी को शहीदी समागम के दौरान गुरमत ज्ञान कान्टेस्ट का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *