jharkhand-अब तक झारखंड के कितने मुख्यमंत्री गिरफ्तार हो चुके हैं? khow more about it

jharkhand
हेमंत सोरेन गिरफ्तार होने वाले झारखंड के तीसरे CM,know more
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया.उन्हें झारखंड का कद्दावर नेता माना जाता है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) रात को गिरफ्तार कर लिया गया. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन की गिरफ्तारी की. उनकी गिरफ्तारी कथित जमीन घोटाले में हुई है. इस तरह वह राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्हें गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा है. सोरेन से पहले उनके पिता शिबू सोरेन और मधु कोड़ा को भी गिरफ्तार किया गया था.
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर, 2019 को झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभाला था. ईडी ने गिरफ्तारी से पहले करीब सात घंटे तक उनसे पूछताछ की. अरेस्ट किए जाने के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच की गई है. वहीं, सोरेन के पद छोड़ने के बाद राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया.

content & image source by social media