vande bharat-वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन को रांची से ज्यादा यात्री टाटानगर से मिल रहें हैं।know more about

vande bharat
वंदे भारत ट्रेन रांची से खाली आती है और टाटानगर में यात्रियों की भीड़ चढ़ती दिखाई देती है। ट्रेन को अधिक यात्री रांची से नहीं टाटानगर से मिल रहे हैं।
रांची से खाली आने वाली वंदे भारत ट्रेन की चेयरकार मे टाटानगर से 2 अक्तूबर सोमवार को 26 वेटिंग हो गया। जबकि 78 सीटों के एग्जीक्यूटिव क्लास में रविवार शाम तक 8 वेटिंग था।
जानकारी के अनुसार पिछले महिने 27 तारिख को शुरू वंदे भारत ट्रेन पर फर्स्ट डे टाटानगर से 159 यात्री सवार हुए थे। 28 को 204, 29 को 252, और 30 को 394 यात्रियों ने सफर किया। वहीं 1 अक्तूबर को 365 मुसाफिर टाटानगर से हावड़ा गए। अगर देखा जाए तो औसतन 275 यात्री टाटानगर से ट्रेन पर सवार हो रहे हैं। यात्रियों को आकर्षित करने के लिए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन मे करेंट बुकिंग का नियम भी बदल दिया। ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सीटें उपलब्ध हो सकें।
क्या है बुकिंग का प्रावधान?
टाटानगर मे ट्रेन आने के 15 मिनट पूर्व तक यात्री आरक्षण केन्द्र से करेंट टिकट बुक करवा सकते हैं। वहीं अन्य ट्रेनों में आधे घंटे पूर्व तक करेंट टिकट बुक होता है।