amritsar-!! कहाँ गये बाबा, बोलते थे कहाँ गये!! सचखंड श्री दरबार साहिब जी के पूर्व मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह नहीं रहे। know more about it.

amritsar

Daily Does News

अमृतसर- सचखंड श्री दरबार साहिब जी के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह का निधन होने की दुखद सूचना मिली है। ज्ञानी जगतार सिंह ने अपने निवास अंतरजामीं कालोनी तरनतारन रोड अमृतसर मे अंतिम सांस ली।

उनके बेटे नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 6 बजे ज्ञानी जगतार सिंह को दिल का दौरा पड़ा। ज्ञानी जगतार सिंह ने श्री दरबार साहिब मे हेड ग्रंथी के रूप मे लम्बे समय तक पंथ की सेवा की है।

amritsar

ज्ञानी जगतार सिंह पहले अखंड पाठी और फिर ग्रंथी की सेवा की। और फिर उन्हें श्री दरबार साहिब जी मे ग्रंथी के रूप मे नियुक्ति मिली। और बाद मे उनको हेड ग्रंथी नियुक्त किया गया और उन्होंने लम्बे समय तक पंथ की सेवा की। ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन पर धार्मिक वर्ग के लोगों मे शोक की लहर है। वहीं शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने ज्ञानी जगतार सिंह जी के निधन पर दुख व्यक्त किया। ज्ञानी जगतार सिंह जी का अंतिम संस्कार 28/8/2023 को गुरुद्वारा शहिदां साहिब के सामने शमशान घाट पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *