Amazing news-उड़ते विमान का इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश।know more

Amazing

1-उड़ते विमान का इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश।

दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट संख्या 6ई 308 में सवार एक यात्री ने नशे की हालत में इंडिगो विमान का इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश किया। ये घटना शुक्रवार सुबह 7:56 बजे की बताई जाती है। विमान जैसे ही बेंगलुरु पहुँचा उस आरोपित यात्री की शिकायत दर्ज किया गया और उसे सीआइएसएफ के हवाले कर दिया गया।

2-5 साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचा, मौत

ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक दम्पति की मात्र 5 वर्षीय बच्ची को गली के अवारा कुत्तों ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले में दुकान से बिस्कुट लाने के लिए जा रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को कुत्ते आधे घंटे तक नोचते एवं घसीटते रहे। बच्ची के रोने- चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुँच कर लोगों ने कुत्तों को भगाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बच्ची को नहीं बचाया जा सका।

3-जादू- टोना के शक में हत्या।

शक के आधार पर एक 45 वर्षीय महिला को पीटपीट कर मार डाला गया। बताया जाता है कि त्रीपुरा के खोवी गाँव में जादू टोना करने के शक में महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपीयों को गिरफ्तार करने के दौरान वे लोग महिला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों में मृत महिला के पति समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गए सभी मृतका के ससुराल पक्ष वाले हैं।

4-फोन पर तीन तलाक देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार।

केन्द्र पाड़ा (उड़ीसा) की एक महिला ने पुलिस को बताया उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति गुजरात में रहता है। और जब मैने अपने पति को फोन कर बताया कि उसके साथ 1.5 लाख की साइबर ठगी हो गई है तो गुस्से में आकर उनसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया।
बताते चलें कि महिला के शिकायत पर उड़ीसा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
दम्पति के शादी को 7 साल हो चुकेे हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं।

5-भाई को प्रेमी समझ पीटा।

मध्यप्रदेश के खंडवा में एक विवाहित महिला से उसका भाई मिलने पहुंचा, गाँव के लोगों ने उसे महिला का प्रेमी समझ कर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के पति का ग्रामीणों को फोन आने पर भी वे दोनों को पीटते रहे।
घटना के बाद दोनों भाई-बहन को अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *