Loading ...

jamshedpur-साक्ची गुरुद्वारा प्रकरण में शमशेर सिंह ने दी सफाई, कहा—धार्मिक पुस्तकों के सम्मान की बात, हिंदू-सिख विवाद नहीं

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

सिख गुरुओं ने किसी धर्म से भेदभाव करना नहीं सिखाया

दुकानदार द्वारा लगाए गए आरोपों को बताया निराधार

जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर साक्ची गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगी एक दुकान को लेकर विवाद सामने आया है। दुकान में सिख धर्म से संबंधित धार्मिक पुस्तकें (गुटका साहिब), कड़े और सिख गुरुओं की तस्वीरें बेचे जाने पर सिख श्रद्धालु शमशेर सिंह ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद दुकानदार द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने से मामला चर्चा में आ गया।

शमशेर सिंह के अनुसार, उन्होंने दुकानदार से कहा था कि वह अपनी दुकान में खिलौने, रुमाल, चश्मा, बेल्ट, स्कार्फ सहित अन्य सभी सामान बेच सकता है, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन सिख धर्म से संबंधित धार्मिक पुस्तकों को खुले में बेचने से पहले उनकी मर्यादा और सम्मान का ध्यान रखना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि दुकानदार खैनी खा रहा था और स्वच्छता का ध्यान नहीं रख रहा था। ऐसे में उसी हाथ से गुटका साहिब और सिख गुरुओं की तस्वीरों को छूकर बेचना उन्हें उचित नहीं लगा। इसी बात को लेकर उन्होंने दुकानदार को समझाया था।

शमशेर सिंह ने कहा कि दुकानदार ने अपनी वीडियो में यह आरोप लगाया कि साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गैर-सिख होने के कारण उसे दुकान हटाने को कहा, जबकि उनके अनुसार यह आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में हिंदू और सिख का कोई विवाद नहीं है, बल्कि धार्मिक मर्यादा और सम्मान का विषय है

उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं ने कभी किसी धर्म के साथ भेदभाव करना नहीं सिखाया। प्रकाशोत्सव के अवसर पर हजारों हिंदू भाई गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर नतमस्तक होते हैं, गुरु महाराज जी का आशीर्वाद लेते हैं और लंगर छकते हैं। सिख और हिंदू समाज के बीच वर्षों से आपसी भाईचारा और प्रेम बना हुआ है।

शमशेर सिंह ने इस प्रकरण पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह द्वारा दिए गए बयान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस पद पर सरदार भगवान सिंह हैं, ऐसे संवेदनशील समय में उनके द्वारा दिया गया बयान सराहनीय है।

शमशेर सिंह ने लोगों से अपील की कि इस मामले को हिंदू-सिख विवाद का रूप न दिया जाए और आपसी भाईचारे को बनाए रखा जाए।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *