Loading ...

jamshedpur-साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान

19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

सिखों के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का वातावरण चरम पर है, इस बार भी साकची गुरुद्वारा साहिब में नगरकीर्तन का स्वागत भव्य एवं जोरदार तरीके से किया जाएगा जहाँ पुष्पवर्षा से नगरकीर्तन का अभिनंदन होगा, वहीं आकर्षक आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से आसमान जगमगा उठेगा।

बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में प्रधान निशान सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगरकीर्तन के स्वागत को लेकर कई निर्णय लिए गए।

प्रकाशोत्सव के मौके पर आगामी 24 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगरकीर्तन के साकची गुरुद्वारा परिक्षेत्र में पहुंचते ही सिलसिलेवार स्वागत शुरू हो जाएगा।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक ही गुरु का लंगर बरताया जाएगा। उन्होंने संगत से निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए गुरु घर पहुंचकर प्रकाशपर्व की खुशियों में शामिल होने की अपील की।

वहीं, महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 19 नवंबर को होगी और 23 नवंबर को प्रभात फेरियों की समाप्ति होगी। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा। इसी दिन निशान साहिब का चोला भी श्रद्धा एवं धार्मिक मर्यादा के साथ बदला जाएगा।

ट्रस्ट्री सतनाम सिंह सिद्धू ने बताया कि प्रकाशपर्व के उपलक्ष्य में 24 नवंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार भी सजाया जाएगा, जिसमें संगत गुरु की पावन गुरबाणी का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेगी। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

बैठक में सिख स्त्री सत्संग सभा की अध्यक्षा बीबी जतिंदरपाल कौर, बीबी मनजीत कौर एवं बीबी चरण कौर तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की बीबी गुरमीत कौर, कमलजीत कौर और रतनजीत कौर ने भी अपने विचार रखते हुए प्रकाशपर्व को श्रद्धा, सेवा और सामूहिक सहयोग के साथ सफल बनाने पर जोर दिया।

प्रधान सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महासचिव परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, सरदार रबीन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, सुरजीत सिंह सीते, सतिंदर सिंह रोमी, बरयाम सिंह, अजायब सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, गुरमीत कौर, राजबीर कौर, कमलजीत कौर, रतनजीत कौर, मनजीत कौर, चरण कौर, मनोहर सिंह मित्ता, नरेंद्र कौर, प्रीतपाल सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, राजेंद्र सिंह, सन्नी सिंह बरियार, गुरबख्श सिंह बरियार, अमरपाल सिंह एवं दलजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में सभी ने एकजुट होकर श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाशपर्व को ऐतिहासिक एवं अतिसफल बनाने का संकल्प लिया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *