Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर सजेगा कीर्तन दरबार

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर के भाई गुरचरण सिंह जी करेंगे गुरबाणी कीर्तन

जमशेदपुर। सोनारी स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव आगामी 1 नवंबर 2026, रविवार को संगत के सहयोग से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह शाम दोनों टाइम विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु महाराज जी की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

समारोह में विशेष रूप से श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्थे के भाई गुरचरण सिंह जी अपनी हाजिरी भरेंगे। इसके अलावा भाई रामप्रीत सिंह, बीबी रविंदर कौर (संगीत टीचर) एवं गुरु रामदास सेवा दल की महिला विंग द्वारा गुरबाणी कीर्तन गायन किया जाएगा।

इस धार्मिक समागम को लेकर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। प्रकाशोत्सव के अवसर पर संगत को गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

इस संबंध में सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने समूह संगत से अपील की है कि श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कीर्तन दरबार में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम विवरण:

मुख्य रागी जत्था: भाई गुरचरण सिंह जी, हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब, अमृतसर

अवसर: श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव

दिनांक: 1 नवंबर 2026, रविवार

स्थान: गुरुद्वारा साहिब, सोनारी, जमशेदपुर

मुख्य आकर्षण: प्रोग्राम के दौरान सुबह 9:45 से 10:45 तक जप जी साहिब का पाठ संगती रुप में होगा जिसको लेकर संगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *