jamshedpur-गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में बाबा जीवन सिंह जी की याद में निर्माणाधीन लंगर हाल का कार्य प्रगति पर.

SIKH MEDIA
जमशेदपुर। गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब में बाबा जीवन सिंह जी की याद में निर्माणाधीन लंगर हाल का कार्य तेजी से प्रगति पर है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह की पहल और दूरदर्शी सोच के तहत चल रहे इस निर्माण कार्य का जायजा लेने झारखंड सरकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े वरिष्ठ नेता एवं माननीय श्री पवन बाबू गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब पहुंचे।(नीचे पढ़ें पूरी खबर)
प्रधान सरदार सतबीर सिंह के आग्रह पर गुरुद्वारा पहुंचे श्री पवन बाबू ने सर्वप्रथम गुरु घर में माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बाबा जीवन सिंह जी की याद में बन रहे लंगर हाल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में संचालित कंप्यूटर एवं सिलाई मशीन प्रशिक्षण कक्षाओं का भी जायजा लिया और इन प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में कमेटी के पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कमेटी के सदस्यों के साथ चाय-नाश्ता भी किया तथा गुरुद्वारा कमेटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों की जानकारी ली।
श्री पवन बाबू ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कमेटी की ओर से उनके गुरुद्वारा आगमन एवं सहयोग के आश्वासन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories