Loading ...

jamshedpur-शांति समिति की बैठक.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

दुर्गा पूजा पर्व को लेकर बिष्टुपुर क्षेत्र में पड़ने वाली दूर्गा पूजा कमेटी,शांति समिति के सदस्यों के साथ डी.एस.पी.(सी.सी.आर.)श्री मनोज ठाकुर एवं बिष्टुपुर थाना प्रभारी श्री निरंजन कुमार ने अपने प्रशासनिक अधिकारियों संग मल्टीहाल में एक बैठक का आयोजन किया।

दुर्गा पूजा समिति ने अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली प्रमुख समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है जो इस प्रकार है:-
1- पूजा पंडालों के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था हो।
2- यातायात एवं पार्किंग की समस्या का समाधान हो।
3-विसर्जन के दरमियान पेड़ों के टहनियां की छंटनी एवं अवस्थित तारों का जंजाल।
4-षष्टी से लेकर दसवीं तक तीनों टाईम पानी एवं बिजली की सप्लाई में कोई व्यवधान ना आए।
5- पूजा के दरमियान हर पंडाल में पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित हो।
जुस्को की ओर से आए हुए अधिकारी श्री अजय जी ने जुस्को द्वारा समाधान होने वाली समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करने का वादा किया।

डीएसपी सीसीआर श्री मनोज ठाकुर जी ने एवं थाना प्रभारी श्री निरंजन कुमार जी ने सरकारी गाइडलाइन के तहत दुर्गा पूजा मनाने के लिए कहा। एवं सरकारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने की बात कही । किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत संपर्क करने को कहा और यह आश्वासन दिलाया कि आप लोग सोहार्दपूण वातावरण में निर्भीक होकर दुर्गा पूजा मनाए।

शांति समिति के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह जी ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि आप हर वर्ष की भांति अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए दुर्गा पूजा समिति एवं आम जनता के साथ सामंजस्य बनाते हुए पर्व को खुशनुमा माहौल में संपन्न करवाएं।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी श्री निरंजन कुमार जी को बहुत कम समय में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए शांति समिति की ओर से पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा समिति के साथ शांति समिति के सदस्यों में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह सचिव गुरुचरण सिंह भोगल, मिराज खान, खुशमन उदानी, शशि तिवारी, सवुद खान,सागर मुखी, राजेश गुप्ता,रजिया बेगम, रीना दे, नियाज अहमद,सपना टांडी,इम्तियाज़ खान, फसी अख्तर, इंद्रपाल सिंह,संजु कुमारी, सविता मेडम, शकील गद्दी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *