Loading ...

jamshedpur-निष्पक्ष एवं निडर पत्रकारिता के लिए सिख मीडिया के चीफ़ एडिटर सरदार गुरदीप सिंह सलुजा सम्मानित.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

Daily Dose 24/7

नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिख मीडिया के चीफ़ एडिटर सरदार गुरदीप सिंह सलुजा को सम्मानित किया गया।

नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव समागम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

जमशेदपुर। नामदा बस्ती गुरुद्वारा साहिब में विगत 20 सितंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाशोत्सव समागम श्रद्धा, उल्लास एवं धार्मिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष माथा टेका और गुरबाणी का श्रवण कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समागम के दौरान नामदा बस्ती गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार दलजीत सिंह एवं पदाधिकारियों की ओर से सिख मीडिया के चीफ़ एडिटर सरदार गुरदीप सिंह सलुजा को उनकी निष्पक्ष एवं निडर पत्रकारिता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा कि समाज एवं सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सकारात्मक खबरों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पत्रकारिता के माध्यम से सच्चाई को सामने रखने में सरदार गुरदीप सिंह सलुजा की भूमिका सराहनीय रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सरदार गुरदीप सिंह सलुजा ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज और समुदाय की आवाज को जिम्मेदारी के साथ सामने रखने का माध्यम है। उन्होंने भविष्य में भी निष्पक्षता, निर्भीकता एवं जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रकाशोत्सव समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों ने संगत को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। अंत में गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *