jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व.

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
गुरबाणी और कीर्तन से भक्तिमय हुआ टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब, बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेककर लिया गुरु महाराज का आशीर्वाद
जमशेदपुर। टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ, कीर्तन दरबार एवं गुरबाणी का आयोजन किया गया। गुरबाणी की मधुर धुनों से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा।
प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाया तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। संगत ने गुरु की वाणी के माध्यम से मानवता, सेवा, समानता, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश ग्रहण किया।
इस पावन अवसर पर झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताजदार आलम भी टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री ताजदार आलम को मोमेंटो भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में सिख समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेका माथा
प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ भाजपा से जुड़े सिख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरदार कुलवंत सिंह पहलवान, श्री रॉकी सिंह सोशल मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड प्रदेश भाजपा, श्री चंचल भाटिया जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर महानगर,सरदार नवजोत सिंह सोहल अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा गोलमुरी मंडल, सरदार इंद्रजीत सिंह बिट्टू कोषाध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर, श्री सुरेंद्र सिंह शिंदे जिला प्रवक्ता अल्पसंख्यक मोर्चा, सरदार कर्मजीत सिंह कमा बूथ अध्यक्ष गोलमुरी, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार जसवंत सिंह गिल एवं सरदार हैप्पी सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा कमेटी ने किया अतिथियों एवं संगत का स्वागत
टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान सरदार सुरजीत सिंह, कार्यवाहक प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार बलवंत सिंह शेरों सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों तथा संगत का स्वागत किया और प्रथम प्रकाश पर्व की बधाई दी।
प्रबंधक कमेटी ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम प्रकाश पर्व गुरु की पावन वाणी और मानवता के सार्वभौमिक संदेश को स्मरण करने का अवसर है। गुरु ग्रंथ साहिब जी हमें जाति, धर्म एवं भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा, समानता, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
पावन अवसर पर समस्त संगत ने अरदास कर गुरु साहिब से समाज में सुख-शांति, आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं मानव कल्याण की कामना की।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories