jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रेस प्रवक्ता सरदार सुरिंदर सिंह छिंदे ने टेका माथा.

SIKH MEDIA
DAILY DOSE 24/7
जमशेदपुर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रेस प्रवक्ता सरदार सुरिंदर सिंह छिंदे ने टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका और गुरु महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने गुरु घर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ शीश नवाया और संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उनके साथ इस पावन अवसर पर झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ताजदार आलम भी टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री ताजदार आलम को मोमेंटो भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में सिख समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टेका माथा
प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ भाजपा से जुड़े सिख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी ने गुरु घर में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories