Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने टीचर्स डे पर गुरमुखी क्लास के बच्चों व शिक्षिकाओं को दी ट्रीट

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

DAILY DOSE 24/7

जमशेदपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरमुखी क्लास के बच्चों एवं शिक्षिकाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी ने बच्चों और शिक्षिकाओं को ट्रीट देकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कमेटी के सदस्यों ने शिक्षिकाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके द्वारा बच्चों को गुरमुखी भाषा एवं गुरबाणी की शिक्षा देने के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान बच्चों और शिक्षिकाओं को मनोरंजन के लिए गेम जोन कॉर्नर ले जाया गया, जहां सभी ने विभिन्न खेलों का आनंद लेते हुए जमकर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के दौरान गुरमुखी क्लास के बच्चों के साथ शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे और बच्चों एवं शिक्षिकाओं के साथ समय बिताया।
कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन और आपसी मेलजोल भी जरूरी है।

कमेटी की ओर से कहा गया कि बच्चों को गुरमुखी भाषा से जोड़ना और उन्हें सिख धर्म की शिक्षाओं से परिचित कराना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है और शिक्षकों के सम्मान की भावना भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर गुरमुखी क्लास की शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed