Loading ...

jamshedpur-चंद्रकोणा गुरुद्वारा विवाद में सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह शामिल नहीं हैं- सरदार शैलेन्द्र सिंह

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

Daily Dose 24/7

जमशेदपुर/चंद्रकोणा: सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह श्री गुरु नानक देव जी के चरण छोह प्राप्त ऐतिहासिक गुरुद्वारा चंद्रकोणा में प्रधान पद के विवाद से आहत हैं।

इस मामले की जानकारी लेने हेतु सिख मीडिया के संवाददाता ने सरदार शैलेन्द्र सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया, सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार इन्द्रजीत सिंह सग्गू को मात्र चार महीने में प्रधान पद से हटाकर गुरदीप सिंह दीपा को प्रधान घोषित करना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है।

और इस गलत कार्य में जमशेदपुर की सिखों की सर्वोच्च संस्था सीजीपीसी का नाम आना सीजीपीसी के रुतबे को धूमिल करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि सीजीपीसी के वर्तमान प्रधान सरदार भगवान सिंह ने बड़ी मेहनत और लगन से सीजीपीसी के अधीन कौम के लिए अनेकों यादगार कार्य किए हैं।और इस अनैतिक काम में सीजीपीसी का नाम आना अत्यंत खेदजनक है।

सरदार शैलेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब में प्रधानगी के विवाद में सरदार भगवान् सिंह का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सरदार भगवान सिंह के साथ पहले भी थे, और आगे भी बढ़ चढ़ कर उन्हें सहयोग करते रहेंगे। सरदार भगवान सिंह की साफ छवि है,और वह कौमी एकता और सिख मर्यादा पर पहरा देने वाले व्यक्ति हैं। उनका चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब के उक्त प्रकरण से कोई लेना देना नहीं है।

इस बीच इंद्रजीत सिंह सग्गू ने एक वीडियो जारी किया जिसमें वह साफ साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गुरदीप सिंह दीपा को वहां देखरेख करने के लिए निर्धारित किया गया है, ना कि प्रधान बनाया गया है अभी चंद्रकोणा गुरुद्वारा साहिब के प्रधान वह खुद हैं।

वीडियो पुरा देखें ⬇️

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *