jamshedpur-87 वर्ष के हुए करनैल सिंह, सीजीपीसी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ.

SIKH MEDIA
जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी सरदार करनैल सिंह के 87वें जन्मदिवस पर सीजीपीसी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सीजीपीसी के प्रतिनिधिमंडल ने करनैल सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सरदार करनैल सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के प्रति उनकी सेवाएँ प्रेरणादायक हैं और नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय हैं।
जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की अरदास की तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सभी के बीच शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।
सीजीपीसी में सबसे उम्रदराज पदाधिकारी जो कई वर्षों से जज की सेवा निभा रहे 87 वर्षीय करनैल सिंह का सेंट्रल कमेटी कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया इस अवसर पर सीजीपीसी के अधिकारियों द्वारा उम्हें शॉल एवं बुके स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
इस मौके पर विशेष रूप से प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सीनियर उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव अमरजीत सिंह गुरुचरण सिंह बिला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह जयमल सिंह एवं कई लोग उपस्थित थे.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।