Sad News-डाक्टर सरयो डे के आकस्मिक निधन पर सीजीपीसी एवं टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

SIKH MEDIA
जमशेदपुर-टाटा स्टील लिमिटेड, टिनप्लेट डिवीजन के चीफ वर्कस स्वर्गीय डॉक्टर श्री सरयो ज्योति डे के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
उनके निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, अमरजीत सिंह, चरणजीत सिंह एवं समस्त टीम सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जमशेदपुर की ओर से दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमात्मा से अरदास की जाती है कि वे उन्हें अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस बीच टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के समस्त पदाधिकारियों ने डाक्टर सरयो डे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।