Loading ...

JAMSHEDPUR-माता गुरमीत कौर द्वारा सोनारी में छबील एवं चना प्रसाद की सेवा की गई।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- सोनारी निवासी माता गुरमीत कौर पत्नी स्वर्गीय सरदार बचीत्तर सिंह द्वारा सोनारी ईस्ट में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरपर्व के मौके पर ठंडे मीठे जल की छबील सेवा एवं चना प्रसाद राहगीरों में वितरित किया गया।

बताते चलें कि उक्त छबील सेवा पिछले 49 सालों से निरंतर चल रही है। इस कार्य में माता गुरमीत कौर के सुपुत्र राजीव सैनी एवं राकेश सैनी का पूरा सहयोग रहता है।

इसकी जानकारी सोनारी गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरदयाल सिंह ने संवाददाता को दी, उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सरदार बच्चीत्तर सिंह का गुरु घर से काफी लगाव था और सोनारी गुरुद्वारा साहिब को उनके परिवार की ओर से सहयोग मिलता था। गुरु के प्रति पूरे परिवार की आस्था जुड़ी हुई है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *