jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा के नवनियुक्त प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित।

jamshedpur
SIKH MEDIA
शहर के अलग अलग गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान उनके जीत के लिए निरंतर बधाई दे रहे हैं।
जमशेदपुर– टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान पद के चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए सत्ता पक्ष के उम्मीदवार सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर को शहर के अलग अलग गुरुद्वारा कमेटियों के प्रधान उनके जीत के लिए निरंतर बधाई दे रहे हैं। उसी क्रम में आज गोल पहाड़ी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार लखविंदर सिंह एवं सरजामदा गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह अपने सहयोगियों के साथ टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब पहुंचे.और प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गोल पहाड़ी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार लखविंदर सिंह एवं उनके सहयोगी गुरचरण सिंह टिटू,सुरजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, तलविंदर सिंह, चरन जीत सिंह सरजामदा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार रविंदर सिंह, बलबीर सिंह सन्नी सिंह मौजूद थे।
इस बीच खुशीपुर ने सभी आये हुए सम्मानित मेहमानों का आभार व्यक्त किया और गुरचरण सिंह बिल्ला ने सभी का धन्यवाद किया।
इस मौके पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने सबको गुरुद्वारा साहिब के ऊपरी तल पर स्थित निर्माणाधीन दिवान हाल दिखाया और गुरु घर में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चल रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी ने कमेटी की सराहना की।
इस मौके पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर के अलावा गुरचरण सिंह बिल्ला, मंजीत सिंह खालसा, बलवंत सिंह शेरों, सिकंदर सिंह फुल्का, जसपाल सिंह, परविंदर सिंह सोहल, सुरिंदर सिंह, कुलदीप सिंह ज्ञानी, तलबीर सिंह, सुरिंदर सिंह छिंदा, मुखविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।