Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा में चल रहे चार दिवसीय गुरमत ज्ञान समर कैंप का समापन।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

गुरमत ज्ञान समर कैंप के दौरान शहर के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया था।

जमशेदपुर- सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब के तीसरे तल पर चल रहे गुरमत ज्ञान समर कैंप का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।जिसमें गुरमुखी पंजाबी क्लास के शिक्षिकाओं एवं गुरुद्वारा कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर बच्चों को प्रोत्साहित किया।

इस बीच बच्चों को सिख मर्यादा सिख इतिहास गुरमुखी पंजाबी भाषा एवं ड्राइंग प्रतियोगिता स्पीच एवं गेम्स आदि की शिक्षा दी गई। इस मौके पर एक विशेष पुरस्कार के रूप में बच्चियों के पहनावे को लेकर रखा गया था। जिसका इनाम एक ड्रा के माध्यम से निकाला गया।

उक्त चार दिवसीय गुरमत ज्ञान समर कैंप के दौरान शहर के सम्मानित लोगों को आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने बच्चों को सिख धर्म के लिए प्रेरित किया।

इस कैंप में लगभग 125 बच्चों के करीब बच्चों ने भाग लिया। समापन समारोह में सिख मिशनरी कालेज द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी बच्चों को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच का संचालन सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने किया। तथा धन्यवाद ज्ञापन गुरमुखी क्लास की शिक्षिका बीबी जसमीन कौर ने किया।

 



jamshedpur-“पंज पियाले पंज पीर, छठम् पीर बैठा गुर भारी” टिनप्लेट गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया।



Education-गुरु नानक हाई स्कूल, मानगो में जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन.



JAMSHEDPUR-सरदार शैलेन्द्र सिंह का प्रयास रंग लाया, उपायुक्त ने जुगसलाई थाना में दो दमकल गाड़ियां रखने का दिया निर्देश।



jamshedpur-ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਸਿੰਘ ਹੱਤਿਆਕਾਂਡ ਦੀ ਸੈਂਟਰਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਖ਼ਤ ਨਿੰਦਾ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed