jamshedpur-गुरदयाल सिंह मानावाला द्वारा विशाल जनसभा।

jamshedpur
SIKH MEDIA
टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद हेतु चुनावी सरगर्मी.
जमशेदपुर- टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद हेतु चुनावी सरगर्मी बढ़ गयी है। इस संदर्भ मे आज प्रधान पद के प्रबल दावेदार प्रत्याशी सरदार गुरदयाल सिंह ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने संगत को अपने हक मे वोट देने की अपील की।(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
इस मौके पर टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार सुखदेव सिंह मल्ली ने मीडिया साक्षात्कार के दौरान कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। इसलिए इस बार परिवर्तन होगा और कमेटी में प्रबुद्ध एवं प्रमुख लोगों को जगह मिलेगी।
उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दिनों गुरुद्वारा कार्यालय में उम्मीदवारों के प्रस्तावकों के वेरिफिकेशन ( वोटर लिस्ट मे नाम, मासिक चंदा ईत्यादि) की जांच हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। किन्तु कार्यवाहक कमेटी ने सहयोग नहीं किया। चूंकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च रखी गई है। और कार्यवाहक कमेटी द्वारा 31 मार्च के बाद वेरिफिकेशन के लिए कहा गया। इससे उनकी मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगता है।

बहरहाल, आगामी 31 मार्च को शाम 6 बजे झूला मैदान से प्रधान पद के प्रबल दावेदार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाला द्वारा विशाल रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया जाएगा।
इस बीच एक अन्य प्रवक्ता सिकंदर सिंह ने अपनी ओर से उम्मीदवारों को अपील करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जातपात से ऊपर उठकर वोटिंग के लिए संगत को प्रेरित करें। तथा सिख समाज के बच्चों के ऐजूकेशन और अच्छे भविष्य पर ध्यान दें। गुरु घर में सिख इतिहास की लाईब्रेरी एवं मेडिकल की सुविधा होनी चाहिए।चुनाव के दौरान दारू मुर्गा पार्टी से परहेज करें।
मंच संचालन कर रहे गुरदीप सिंह काके ने कहा कि यदि गुरदयाल सिंह मानावाला जी प्रधान बने तो सिख समुदाय के विद्यार्थियों के लिए फ्री शिक्षा एवं फ्री मेडिकल का लंगर लगाया जाएगा।
इस मौके पर शहर के जाने माने प्रेस प्रवक्ता सरदार प्रताप सिंह ने कहा कि मौजूदा कमेटी ने मासिक चंदा एवं खालसा क्लब के भाड़े में भी भारी वृद्धि कर दिया है। जिससे इलाके की सिख संगत को परेशानी हो रही है।
बहरहाल टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनावी माहौल अपने चरम पर है। और प्रधान पद के प्रत्याशी गुरदयाल सिंह मानावाला अपनी चुनावी जनसभा में इलाके के सिख संगत की सैकड़ों की संख्या में उपस्थिति को देखते हुए अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
विशेष उपस्थिति।
गुरदयाल सिंह मानावाला , तरसेम सिंह, नानक सिंह, कुंदन सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह काके, प्रताप सिंह, सुखपाल सिंह, मंजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह सोनी, हरजिंदर सिंह, सिकंदर सिंह, मलकीत सिंह, परविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, दलविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, सुखवंत सिंह, दलजीत सिंह बिल्ला, मानसिंह, तरन सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह, विक्की सिंह, हरजीत सिंह, तरविंदर सिंह, हरदेव सिंह चहल, परमजीत सिंह, आदि बड़ी संख्या मे लोगों की मौजूदगी थी।
ਇਹ ਖਬਰ ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਸੇੰਟ੍ਰਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਤੁਇਲਾਡੂੰਗਰੀ, ਸਰਦਾਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ “ਟੀਟੂ” ਸਟੇਟ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਿਲਡਰਜ਼ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਆਫ ਇੰਡੀਆ (ਝਾਰਖੰਡ ਸਟੇਟ), ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਨਾਮਦਾ ਬਸਤੀ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਗੌਰੀਸ਼ੰਕਰ ਰੋਡ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਦੇ ਸਹਯੋਗ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ।