jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा में ब्लड डोनेशन कैंप कल।

jamshedpur
SIKH MEDIA
रक्तदान करें। जीवन बचाएं। हमारे शहीदों को सम्मानित करें।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
(नीचे पढ़ें पूरी खबर👇)
जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं सिख नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान से कल यानी रविवार दिनांक 22/3/2026 को BLOOD WORRIAR के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के सम्मान में समर्पित है। शहीदों के बलिदान के याद में लगाया जा रहा उक्त शिविर 22 मार्च सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी एवं सिख नौजवान सभा सोनारी के पदाधिकारियों ने समूह जमशेदपुर के लोगों को अपील करते हुए कहा कि शहीद दिवस के पावन अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के सर्वोच्च बलिदान को ‘जीवन का उपहार’ देकर सम्मानित करें।
रक्त की एक यूनिट कई लोगों की जान बचा सकती है। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के लिए आशा की किरण बन सकता है। शहीदों के सम्मान में लगाए गए उक्त शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर खुनदान करें। ताकि किसी के जीवन को बचाया जा सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 8145462411
📞 7870032994
📞 7903710101
इसके अलावा कल सोनारी गुरुद्वारा साहिब में सुखासन स्थान कीसाफ सफाई की सेवा भी होगी। इसकी जानकारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी सरदार गुरदयाल सिंह ने दूरभाष पर मीडिया को बताया। उन्होंने बताया कि सुखासन स्थान पर कल मर्यादा अनुसार साफसफाई की सेवा होगी। उन्होंने संगत को अपील करते हुए कहा कि उक्त सेवा मे योगदान करें और अपना जीवन सफल करें।